शौच करने गए अनिल की कुएं में गिरने से हुई मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की मामले की जांच | New India Times

मो. मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शौच करने गए अनिल की कुएं में गिरने से हुई मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की मामले की जांच | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उपली में एक व्यक्ति की कुएं में गिरने की सूचना पुलिस को मिली, जुन्नारदेव पुलिस थाने से एएसआई सतीश दुबे घटना-स्थल पर पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक खेत में बने कुएं में रात्रि करीब 10:00 बजे शौच जाते समय कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक अनिल पिता मेहता यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम पंचायत उपली का बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 81/25 दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

By nit

Exit mobile version