मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत थाना दमुआ के थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 4 नंदन में अधिक पैसा कमाने के लालच में 52 पत्तों की जुआ महफ़िल सजी हुई थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने टीम के साथ मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस के अनुसार, पांच जुआरी — संतोष, दिलीप, अजय, विनोद और सुनील — के खिलाफ अपराध क्रमांक 218/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जुआरियों के पास से ₹4170 नगद, 52 ताश के पत्ते और एक अधजली मोमबत्ती जब्त की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम, प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया, आरक्षक सुजीत और आरक्षक नितिन शामिल रहे।
