संत अर्नोल्ड स्कूल, मेघनगर में दीपावली उत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता के साथ सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संत अर्नोल्ड स्कूल, मेघनगर में दीपावली उत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता के साथ सम्पन्न | New India Times

मेघनगर स्थित प्रसिद्ध संत अर्नोल्ड स्कूल में दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष कुमार मीणा ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि “यहाँ बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी आगे बढ़ने के अवसर दिए जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चे धाराप्रवाह अंग्रेज़ी बोलते हैं, उनमें अद्भुत प्रतिभा है।” पी.टी.ए. अध्यक्ष जेम्स पॉल ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जीवन में बुराई छोड़ अच्छाई अपनाने की प्रेरणा दी।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251017-WA0044.mp4
New India Time’s

उन्होंने मोबाइल के सीमित उपयोग और उसके सकारात्मक-बुरे प्रभावों के बारे में भी समझाया। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस प्रथम और रेड हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में पी.टी.ए. सदस्य अंकित पोरवाल, अंकित भंडारी, विनीता मीणा, सबीता पटेल, फादर जोमोन जेम्स, सिस्टर दीपा, मैनेजर फादर डिमेलो, शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बच्चों द्वारा किया गया, तथा सभी अतिथियों का स्वागत फादर जोमोन जेम्स और फादर डिमेलो ने किया। अंत में स्कूल प्राचार्य फादर एंड्रयूज लोबू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version