ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा वाहन चालक से की गई बदसलूकी, मोबाइल छीनने का वीडियो हुआ वायरल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251013-WA0003.mp4


राजधानी भोपाल के जेके रोड क्षेत्र में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस और वाहन चालक के बीच कहासुनी का एक विवादित वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की शुरुआत उस समय हुई जब ट्रैफिक पुलिस ने एक वाहन को रोककर कागज़ात की जांच करनी चाही। वाहन चालक का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उससे पैसे की मांग की। जब चालक ने पैसे देने से इनकार किया और वीडियो बनाना शुरू किया, तो पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

वीडियो में यह भी देखा गया कि जब एक अन्य व्यक्ति ने चालक की मदद करने की कोशिश की, तो उसे भी कथित रूप से पुलिस द्वारा धमकाया गया।घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की जा रही है। कई यूज़र्स ने इसे ट्रैफिक पुलिस की “दादागिरी” करार दिया है।

📱#भोपाल, #ट्रैफिक_चेकिंग, #मोबाइल_छीना जैसे हैशटैग्स के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
लोग ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अब सबकी निगाहें भोपाल पुलिस प्रशासन पर है ,क्या होगी कार्रवाई?
क्या दोषी पुलिसकर्मियों पर लगेगा शिकंजा?

Exit mobile version