राज्य कर्मचारियों ने गोरखनाथ मंदिर में सौंपा ज्ञापन, कैशलेस इलाज कार्ड पर मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251009-WA0060.mp4
New india Time’s

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने गोरखनाथ मंदिर में मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी से मुलाकात कर उन्हें माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि आपके ड्रीम प्रोजेक्ट “दीनदयाल कर्मचारी कैशलेस इलाज कार्ड” पर अस्पताल इलाज करने से कतरा रहे हैं। अस्पताल संचालकों का कहना है कि इलाज का भुगतान मिलने में काफी विलंब होता है, इसलिए वे इलाज करने में असमर्थ हैं।

राज्य कर्मचारियों ने गोरखनाथ मंदिर में सौंपा ज्ञापन, कैशलेस इलाज कार्ड पर मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग | New India Times

कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि अस्पताल कर्मचारी एवं उनके परिजनों के इलाज में कोई आनाकानी न करें। साथ ही, जिन विभागों में अभी तक कर्मचारियों के कैशलेस इलाज कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें जल्द से जल्द बनवाया जाए।

इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों ने मांग की है कि कोरोना काल में निलंबित सभी भत्तों को बहाल किया जाए तथा दीपावली से पूर्व तीन प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) और बोनस प्रदान कर कर्मचारियों को त्योहार का उपहार दिया जाए। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक अशोक कुमार पांडेय, अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवेदी और बंटी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version