मराठवाडा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डॉ आसिफ शेख ने सीएम फंड में दिया सहयोग | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मराठवाडा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डॉ आसिफ शेख ने सीएम फंड में दिया सहयोग | New India Times

महाराष्ट्र के तमाम इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति से न सिर्फ अन्नदाता किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, अपितु इस प्राकृतिक आपदा से लाखों परिवार बेघर होने के साथ ही तबाही की कगार पर पहुंच गए हैं। जिनके नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार युद्ध-स्तर पर कदम उठा ही रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन प्राकृतिक आपदाग्रस्त मराठी माणुसों के लिए मदद का पिटारा खोलने से फडणवीस की इस मुहिम को बड़ा संबल प्राप्त हुआ है। महाराष्ट्र के उद्योगपतियों, राजनेताओं, समाजसेवियों के साथ ही देश की भावी पीढ़ी अपने बचत के पैसे वाले गुल्लक फोड़कर अपने अन्नदाताओं और प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों की मदद कर रही है, तो इसका समूचा श्रेय सौम्य, सेवाभावी व सर्वसमावेशी व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ही जाता है। अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री, मीरा-भाईंदर मनपा के पूर्व विरोधी पक्ष नेता, पूर्व वरिष्ठ नगरसेवक डॉ आसिफ शेख ने प्राकृतिक आपदा प्रभावितों की मदद के लिए 1,11,111/- रूपए का चेक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथ में राकांपा (अजित पवार गुट) के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में सुपुर्द किया।

इस अवसर पर अपने भावुक संबोधन में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, पूर्व मनपा विरोधी पक्ष नेता व पूर्व वरिष्ठ नगरसेवक डॉ आसिफ शेख ने अपने भावुक संबोधन में कहा कि मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण बीड, धाराशिव, लातूर, परभणी, हिंगोली जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, हजारों हेक्टेयर में किसानों की फसलें बह गई हैं, कई लोगों की मृत्यु हो गई है, विभिन्न स्थानों पर घरों को भारी नुकसान हुआ है। मानवता के नाते, हमें अपने किसान, पीड़ित राज्य की एक फूल या एक पंखुड़ी के रूप में मदद करनी चाहिए, इसी भावना से आज मंत्रालय में बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मैने अपने सामर्थ्यानुसार यह 1,11,111 रूपए की सहयोग निधि का चेक सुपुर्द किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version