एमपीपीएससी 2024 में डिप्टी कलेक्टर बने विक्रमदेव सरयाम, पांढुर्णा का बढ़ाया गौरव, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

एमपीपीएससी 2024 में डिप्टी कलेक्टर बने विक्रमदेव सरयाम, पांढुर्णा का बढ़ाया गौरव, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं | New India Times

एमपीपीएससी 2024 बेंच से डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित, पांढुर्णा जिले को गौरवान्वित करने वाले विक्रमदेव सरयाम को बधाई  शुभकामनाएं देने पहुंचे जनप्रतिनिधिगण
पांढुर्णा नांदनवाड़ी – ग्राम पंचायत घोघरी, गोविंदपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामप्यारी सरयाम पति श्रीमान देवराम सरयाम के सुपुत्र विक्रमदेव सरयाम ने अथक परिश्रम,संघर्ष, शिक्षा के प्रति लगन और दृढ़ संकल्प से एमपीपीएससी 2024 बेंच से डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए, विक्रमदेव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता शिक्षकों और सहपाठी मित्रों को दिया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष उज्वल सिंह चौहान ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए बताया की यह उपलब्धि आपके परिवार के साथ आदिवासी समाज और नांदनवाड़ी क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, नित्य प्रयासों से प्रतिभागियों की प्रतिभा पर निखार आता है जो उन्हें मंजिल तक पहुंचाता हैं, उज्वल भविष्य की बधाई शुभकामनाएं देते भाजपा जिला उपाध्यक्ष उज्वल सिंह चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी टीकाराम कोराची, पूर्व मंडल अध्यक्ष निरज चौहान, मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष कैलाश सूर्यवंशी, आदिवासी नेता सुखीराम वरखड़े, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश कामड़ी, पूर्व सह कार्यालय मंत्री किशोर धुर्वे, जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंचु युवनाती, पार्षद दुर्गेश उईके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version