खिड़कीकनेरी के स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, तीन गंभीर मरीज रेफर | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खिड़कीकनेरी के स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, तीन गंभीर मरीज रेफर | New India Times

जुन्नारदेव ब्लॉक के खिड़कीकनेरी ग्राम में आयोजित 20वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 609 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं, जबकि तीन गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा रेफर किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधिगण, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस 100 दिवसीय सेवा संकल्प और स्वास्थ्य श्रृंखला के तहत हुए इस शिविर में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने सीखा है कि सत्ता का अर्थ केवल जनता की सेवा है।” सेवा पखवाड़ा और 100 दिन सेवा संकल्प जैसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुँचाने और जनता को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। शिविर प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि “स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव है।” इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जगेंद्र आल्डक ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की और चिकित्सकों से क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली।

शिविर में खिड़कीकनेरी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। यहाँ ईएनटी, नेत्र, दंत, मधुमेह, कैंसर (मुख, स्तन, ग्रीवा), गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, एनीमिया स्तर, टेलीमानस, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सिकल सेल कार्ड, आयुष्मान वंदना, आभा आईडी पंजीकरण आदि सेवाएं दी गईं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव काशीनाथ, रोजगार सहायक, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने भी सक्रिय सहयोग किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version