पंडितपुर में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पंडितपुर में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता | New India Times

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ की अगुवाई में शोहरतगढ़ विधानसभा के पंडितपुर में पीडीए पंचायत का आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को सम्मानित कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का संदेश पत्र वितरित किया गया। जनता को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की कुनीतियों से जनता त्रस्त है।

किसानों की हालत बदहाल है, छात्र-नौजवान बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। तहसील और थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं, पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता कराह रही है और आम जन श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार को याद कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पीडीए की एकजुटता से 2027 में समाजवादी सरकार बनने की राह मजबूत हो रही है। समाजवादी सरकार बनने पर ही समाज का हर वर्ग खुशहाल होगा।

पंचायत का आयोजन श्री शादाब द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वश्री शकील शाह (जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), इरशाद, अजय चौरसिया (राष्ट्रीय सचिव), उमेश यादव (राष्ट्रीय सचिव), संदीप साहनी, शिव रतन निषाद, संतोष निषाद, शाहिद खान, राजन शुक्ला, ज़ाहिद खान, महफूज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version