पांढुरना में कलेक्टर अजय देव शर्मा की विदाई समारोह एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुरना में कलेक्टर अजय देव शर्मा की विदाई समारोह आदित्य होटल में आयोजित किया गया, जिसमें समाजसेवी, पत्रकार और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विभिन्न लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और कलेक्टर महोदय के कार्यों की सराहना की।
समाजसेवी उज्जवल सिंह चौहान ने कहा कि कलेक्टर महोदय ने पांढुरना में केवल सरकारी दफ्तर नहीं बनाए, बल्कि आपसी विश्वास की नींव रखी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर महोदय का जाना एक दूरी बढ़ा रहा है, लेकिन उनके रिश्ते नहीं टूटेंगे। लेकिन उनकी कमी हर पल महसूस होती रहेंगी।

पांढुरना में कलेक्टर अजय देव शर्मा की विदाई समारोह एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन | New India Times


प्रेस क्लब के पत्रकार उमेश पाल ने कहा कि कलेक्टर महोदय का जाना एक खुशी और गम दोनों का संगम है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर महोदय ने पांढुरना के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आगे भी उनका सहयोग बना रहेगा।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के गुड्डू कावले ने कहा कि कलेक्टर महोदय ने मीडिया के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखा और उनकी खबरों का गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर महोदय का समन्वय पूर्ण व्यवहार पांढुरना के लिए एक मिसाल है।

पांढुरना में कलेक्टर अजय देव शर्मा की विदाई समारोह एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन | New India Times

श्रम जीवी पत्रकार के सदस्य मो. सिराज भाई ने कहा की कलेक्टर महोदय ने पांढुर्णा में जो भी कार्य किया उसे अपना फर्ज पुरी निष्ठा ईमानदारी से किया इस शहर को अपना परिवार समझा ,हर वो काम पर ध्यान देने की कोशिश की जिससे आप जनता को लाभ मिल सके।
नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे ने कहा कलेक्टर अजय देव शर्मा जी ने हमें वो हर काम में सहयोग प्रदान किया। राजस्व की जमीन नगर पालिका को हैंडओवर करने में पूरा सहयोग मिला।
पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश ने कहा कलेक्टर महोदय खुद पुराने ऑफिस में रहे और हमे पुलिस विभाग के लिए हमें नए कार्यालय के लिए जगह आवंटन कराया।उनका हर पर हमें सहयोग मिलता रहा।
कलेक्टर अजय देव शर्मा  ने कहा मुझे इस शहर में अपना पन सा लगा मैंने जनहित में हर पर कोशिश की जिससे आम जनता को सुविधाओं का लाभ मिले।
इस विदाई समारोह में कलेक्टर अजय देव शर्मा को उनकी नई यात्रा के लिए हार्दिक और अश्रुपूरित शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कलेक्टर महोदय के कार्यों की सराहना की । व्यापारी वर्ग से सुभाष बुधराजा जी ने और श्याम बत्रा ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version