रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बुधवार को मधुकन्या नदी के पास स्थित शंकर मंदिर मैदान में एक बालक जोर-जोर से रोता हुआ मिला। यह देख राहगीर नारायण प्रजापत और राजेंद्र माली ने बच्चे से पता पूछने की कोशिश की, लेकिन घबराहट के कारण वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। इसके बाद दोनों ने उसे चौकी प्रभारी विनोद कुमार सोलंकी को सुपुर्द किया।
मीडिया और सोशल मीडिया पर सूचना साझा होने के बाद मनीष कुमट को परिजन का कॉल आया। परिजन का पता मिलने पर कुमट ने चौकी प्रभारी को जानकारी दी। इसके बाद भटका हुआ मासूम सिद्धार्थ उर्फ टीटू (06 वर्ष) को उसके पिता नरेश देहदा (दाहोद, गुजरात) के सुपुर्द कर दिया गया।
बालक को सौंपने की प्रक्रिया में चौकी प्रभारी विनोद सोलंकी, आरक्षक राजू मुवेल, नारायण प्रजापत और राजेंद्र माली की सराहनीय भूमिका रही। सिद्धार्थ के पिता ने बताया कि वे अपने रिश्तेदारों के यहाँ आए थे, इसी दौरान बच्चा रास्ता भटक गया था।
