मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत केवलारी के बिछुआ के अंतिम छोर जो के रिछेड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत आता है आजादी के बाद से सड़क नहीं बनी है ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि कई बार आवेदन निवेदन किया जा चुका है बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं चुनाव के समय नेता वोट लेकर संज्ञान नहीं लेता है समस्या चुनावी मुद्दा बनकर रह जाती है आलम यह है कि यहां पर लगभग 2 किलोमीटर सड़क नहीं होने से मुलभुत सुविधा कोसों दूर है जिसमें स्वास्थ्य सुविधा गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस न पहुंचना इमरजेंसी में 112 डायल भी नहीं पहुंच सकती।
आलम यह है कि लोग ऐसी सड़क में अपना जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं आदिवासी अंचल में विकास कोसो दूर देखने को मिल रहा है जहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही है। सरपंच ग्राम पंचायत रिछेड़ा ने बताया कि समस्या से निजात के लिए अधिकारियों और उच्च जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया जा चुका है अभी तक निराकरण नहीं किया गया।
