कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बुरहानपुर कांग्रेस का हमला, प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल ने मांगा इस्तीफा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बुरहानपुर कांग्रेस का हमला, प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल ने मांगा इस्तीफा | New India Times

कैलाश विजयवर्गीय ने शाजापुर में दिए एक बयान में कहा था:  ‘हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं, हम तो अपनी बहनों के गांव में पानी तक नहीं पीते हैं। मेरे पिताजी घर से पानी का लोटा लेकर चलते थे, लेकिन हमारे आज के प्रतिपक्ष ऐसे हैं जो अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करते हैं। कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता एडवोकेट निखिल खंडेलवाल ने कहा ‘जिस तरह की घृणित टिप्पणी की है, वह भारत की संस्कृति में परंपरा और भाई बहन के रिश्ते को चुनौती देते हैं, उनका इस्तीफा होना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय को सीएम नहीं बनाया गया है, लेकिन इनको सीएम बनना था, अब 70 साल के हो गए हैं, बुजुर्ग हो गए हैं, मतलब बुढ़े है, इससे परेशान हो गए हैं।

वो मुख्यमंत्री बनने की पगलाहट में इस तरह की बातें कर रहे हैं, माता रानी उन्हें सदबुद्धि दे। कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता एडवोकेट निखिल खंडेलवाल ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय को अपने दिए इस बयान पर देश की समस्त बहनों से माफी मांगनी चाहिए और ऐसी घृणित मानसिकता के लिए उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर किया जाना चाहिए तथा भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व भी यह स्पष्ट करें कि क्या वे कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान का समर्थन करते हैं ?  कांग्रेस पार्टी कैलाश विजयवर्गीय के इस मानसिक दिवालियापन वाले बयान को लेकर सड़कों पर उनका पुतला फूंक कर आंदोलन करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version