गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:
पास्को एक्ट में फरार श्री राम पुत्र प्रभु को अम्बेडकरनगर हँसवर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।श्री राम पुत्र प्रभु पर मु0अ0सं0-154/25 धारा-74 बीएनएस व 9(m)/10 पाक्सो एक्ट संबंधित थाने में दर्ज था और पुलिस से आंख मिचौली का खेल खेला जा रहा था।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर.शंकर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हंसवर वीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना हंसवर पुलिस टीम ने25 सितंबर 2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0-154/25 धारा-74 बीएनएस अभियुक्त श्रीराम पुत्र प्रभु टडवा दरब (मैन्दी घाट) थाना हंसवर उम्र करीब 75 वर्ष को समय करीब 01.50 बजे ग्राम शादुल्लापुर सोसायटी के पास से गिरफ्तार कर अदालत की समक्ष पेश किया गया। पास्को एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम-उ0नि0 विकास गौतम का0 राजेश कुमार
का0 प्रदीप यादव
का0 जितेन्द्र सरोज शामिल थे।
