वृद्ध आश्रम में धूम-धाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

वृद्ध आश्रम में धूम-धाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस | New India Times

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन अम्बेडकर नगर के तत्वाधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन जिले के वृद्धा आश्रम में किया गया। संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा इस वर्ष के थीम “स्वास्थ्य के बारे में सोचें- फार्मासिस्ट के बारे में सोचें” को साकार करते हुए विगत वर्षों के भांति इस वर्ष  विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन वृद्धा आश्रम दहीरपुर अकबरपुर में भोजन वितरण के साथ मिस्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दन मौर्य जी रहे।

वृद्ध आश्रम में धूम-धाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस | New India Times

विशिष्ट अतिथि संगठन के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजन सिंह ने कहा कि किसी को भोजन कराने जैसा पुण्य कार्य कोई दूसरा नहीं है। उन्होंने संगठन को सहयोग देने एवं इस दिन को खास बनाने के लिए उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन निरंतर फार्मासिस्ट  के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी उनके मान सम्मान के लिए कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश कोषाध्यक्ष विश्वजीत पाण्डेय एवं संचालन जिलाध्यक्ष जमीर हैदर ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर कार्यक्रम में समय देने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में दीपक श्रीवास्तव, डॉ राकेश प्रजापति, राघवेंद्र राम अनुज वर्मा, डॉ राकेश मौर्य, प्रवीण राम प्रसाद, शशिकांत, रवि जायसवाल, सुमित तिवारी, विनोद कुमार, श्रीकांत राव, रत्नेश वर्मा, सत्यप्रकाश यादव, नीरज गौड़, आशुतोष यादव समेत सैकड़ों अन्य फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version