कलेक्टर कार्यालय स्थान चयन को लेकर कांग्रेस का विरोध, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

कलेक्टर कार्यालय स्थान चयन को लेकर कांग्रेस का विरोध, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी | New India Times

पांढुर्णा जिला बनने के बाद जिला कलेक्टर कार्यालय के लिए ज़मीन चयन को लेकर प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई थी। पूर्व सर्वे के मुताबिक नागपुर रोड पर बनना चयनित था। तत्पश्चात  कुछ नेताओं  के दबाव में आकर कलेक्टर कार्यालय वरुड़ पर बनना चयनित किया गया जो कि जनहित में ठीक नहीं होना साबित है। पांढुर्णा अमरावती मार्ग पर हर 10 मिनट में रेल्वे गेट बंद होता है जिससे आम नगरिकों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा हैं ऐसे में भाजपा के नेतागण इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है जबकि राज्य एवं केंद्र में भाजपा की सरकार हैं। सबसे पहले जनहित में इस ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शासन एवं प्रशासन को भी जनता की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए उचित कदम उठाया जाना चाहिए।

कलेक्टर कार्यालय स्थान चयन को लेकर कांग्रेस का विरोध, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी | New India Times

सौंसर विधायक विजय चौरे ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे भाजपा के कुछ नेताओं के दबाव में आकर कलेक्टर कार्यालय वरुड़ रोड पर शनि मंदिर के आस पास कलेक्टर कार्यालय बनाया जाना तय करे। जो कि जनहित में उचित कदम नहीं हैं विधायक विजय चौरे ने कहा मैं यह आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाऊंगा और हो सके तो वक्त आने पर NH 47 पर चक्का जाम किया जाएगा की चेतावनी भी दी। विधायक विजय चौरे ने कहा जिस जगह अभी कार्यालय चल रहा हैं वह जगह पर भी कार्यालय बनाया जा सकता हैं। जो कि सौसर एवं आस पास के गांव के लोगों को आने जाने में काफ़ी राहत मिलेगी।

शहर से 3 km दुर कार्यकाल बनाया जाना। जनहित में उचित कदम नहीं। पांढुर्णा विधायक निलेश उईके ने कहा आम जनता का मशवरा लिए बगैर ही अपने मन मर्जी से भाजपा नेताओं को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से यह क़दम उठाया जा रहा हैं हम चुप नहीं बैठेंगे वक्त आने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। विधायक निलेश उईके ने कहा मेरे क्षेत्र के काम पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण पर शासन प्रशासन का ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों को गुमराह किया जा रहा हैं खास तौर से आदिवासियों के साथ और उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा हैं।

कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष जतन उईके ने कहा अभी वक्त तुम्हारा है तो मनमानी करलो जब वक्त हमारा आएगा तब हम बताएंगे। मंच संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विश्वास कांबे ने किया और उन्होंने कहा शासन प्रशासन ने हमारी मांग जनहित में नहीं मानी तो आगे और उग्र आंदोलन किया जनहित में किया जाएगा। इस मौके पर सुनील बुधराजा ने भी अपने विचार जनहित में रखे।अशोक चौधरी जी ने भी अपने विचार जनहित में रखे । अन्य जनप्रतिनिधी एवं वक्ताओं ने भी शासन प्रशासन से मांग की कलेक्टर कार्यालय नागपुर रोड या जहां से अभी संचालित हो रहा हैं उसी जगह पर बनाया जाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन किया गया । इस आंदोलन के मौके पर जिला कांग्रेस संगठन के सभी कार्यकता, महिला शक्ति, एवं सभी कांग्रेस के आनुषंगिक संगठन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version