अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
एनडीए पर आरजेडी ने बड़ा बयान दिया है। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने आज कहा कि, एनडीए के भ्रष्टाचार नेताओं के मामले में भाजपा और नीतिश चुप क्यों है ? आखीर इसकी वजह क्या ? दाल में कला है या पुरा दाल ही काला है ? आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अहमद ने कहा कि, भाजपा और जनता दल यू के नेता सार्वजनिक रूप से आकर स्पष्ट करें कि उन पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, उस पर पार्टी के शीर्षस्थ स्तर के नेता चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। नीतीश कुमार और भाजपा के केन्द्रीय नेता चुप्प की चुप्पी बता रही है कि दाल में कुछ काला है।
