मेघनगर स्वर्णकार समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर पातालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में स्वर्णकार समाज, की बैठक संपन्न हुई। जिसमें समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई।सर्वसम्मति से लक्ष्मी नारायण सोनी को अध्यक्ष, निलेश मुरलीधर सोनी को उपाध्यक्ष  सुशील मोहनलाल सोनी को कोषाध्यक्ष के पद से नवाजा गया ।नई कार्यकारिणी मे पदस्थ हुए समाज के पद अधिकारियों एवं सदस्यों को वरिष्ठ सदस्य मनीष मुरलीधर सोनी, मुकेश भाईलाल सोनी, सूर्यप्रकाश सोनी, अनिल राजेंद्र सोनी, अनिल चंदूलाल सोनी, अल्केश सोनी, कन्हैयालाल सोनी, कौशल सोनी, हार्दिक सोनी, प्रीतम सोनी, लोकेश सोनी, प्रज्वल सोनी, पंकज सोनी, धनंजय सोनी, अप्पू सोनी,  आदी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में मेघनगर का स्वर्णकार समाज संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक कार्यों और विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।
बैठक में उपस्थित समस्त समाजजनों ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ दीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version