अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के हथाईखेड़ा कब्रिस्तान की ज़मीन को तत्काल सुरक्षित किए जाने की मांग को लेकर (ए.पी.सी.आर.) एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स मध्यप्रदेश सेक्टर ने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनव्वर पटेल को ज्ञापन सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड क्रमांक 62, खसरा नंबर 45, रकबा 2.10 एकड़ की यह भूमि वर्षों से कब्रिस्तान के रूप में इस्तेमाल की जा रही है। लेकिन हाल ही में 18 सितम्बर को यह मामला सामने आया कि कुछ विशेष संगठन के व्यक्तियों द्वारा इस भूमि कब्रिस्तान में जाकर कबरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई और इस तरह झूठ फैलाया गया कि यह अतिक्रमण की जमीन है,जब कि यह वर्षों से कब्रिस्तान है वक्फ़ की जमीन है। यदि यह भूमि खसरा क्रमांक 45, 44, 77, 110, वक्फ भूमि में पंजीकृत है तो इसका रिकॉर्ड हमें दिया जाए।
ए.पी.सी.आर. ने इसे गंभीर साज़िश करार देते हुए चेतावनी दी है कि इस पवित्र भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण स्वीकार नहीं होगा। संगठन ने माँग की है कि इस ज़मीन को तत्काल वक्फ रिकॉर्ड में दर्ज कर संरक्षण प्रदान किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में अनवर पठान, जुबेर इलाही, डॉ. फजल खान (एडवोकेट), असरफ अली, मारूफ खान और इमरान अहमद शामिल रहे।
ए.पी.सी.आर. ने चेयरमैन संवर पटेल से विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि भोपाल का यह ऐतिहासिक कब्रिस्तान सिर्फ़ दस्तावेज़ों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर भी सुरक्षित रहना चाहिए।
