राष्ट्रनेता से महात्मा : जनता की सेवा में लगाया गया सरकारी तंत्र | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

राष्ट्रनेता से महात्मा : जनता की सेवा में लगाया गया सरकारी तंत्र | New India Times

महाराष्ट्र की देवेन्द्र फडणवीस सरकार की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस को सरकारी खर्चे पर राष्ट्रनेता से महात्मा इस टैग लाइन को जोड़कर छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान के बैनर तले सेवा द्विसप्ताह के रूप मे मनाया जा रहा है। 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती तक चलने वाले अभियान में सरकार के तमाम विभाग जनता को सरकारी सेवाओं की जानकारी देंगे। मंत्री गिरीश महाजन के ब्लॉक जामनेर में राजस्व प्रमुख नानासाहब आगले ने अनेकों विभागों को एक छत के नीचे साथ लाकर जनता को मार्गदर्शन किया। घरकुल के लिए 25 ब्रास बालू दी गई पहुर ग्राम पंचायत में ग्राम सभा बुलाकर ग्राम विकास विभाग की योजनाओं को ग्रामीणों के बीच रखा गया।

राष्ट्रनेता से महात्मा : जनता की सेवा में लगाया गया सरकारी तंत्र | New India Times

तालुका आरोग्य अधिकारी डॉ राजेश सोनवने, महिला बाल विकास अधिकारी शीला पाटिल, आपदा प्रबंधन के प्रमुख ने अपनी अपनी उपलब्धियां पेश करी। पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में सैकड़ों करोड़ रुपए फूंककर “शासन आपल्या दारी” अभियान चलाया गया था। आज बीजेपी और सत्ता पक्ष निकाय चुनावों को सामने रखकर सरकारी तंत्र को शातिराना तरीके अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहा है। शिवाजी महाराज के चरणों में लीन देवेन्द्र फडणवीस कि 80 करोड़ रुपए के प्रिंट विज्ञापन को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के तौर पर देखा जा रहा है। 75 साल के हो चुके नरेन्द्र मोदी देश-विदेश, पक्ष-विपक्ष, जनता के भीतर अभिव्यक्ति की आजादी के मूल्य के तर्ज़ पर भरपूर आलोचना का सामना करने वाले लोकप्रिय नेता के रूप में तेजी से उभर कर सामने आए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version