अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भाजपा पर वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए वोट चारो गद्दी छोड़ो कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कांग्रेसियों के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई और ढकेल पर पकौड़े तल करके बेरोजगारी देवासी मनाया गया।
हस्ताक्षर अभियान करीब 4 घंटे चला। कांग्रेसियों की मौजूदगी में आम जनता के द्वारा भाजपा के खिलाफ हल्ला बोला गया और कांग्रेस के कार्यक्रम को सफल बनाते हुए हस्ताक्षर कर भाजपा को गद्दी छोड़ने के लिए कहा गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वोट चोरी करने की जो हरकत की गई है वह उसके ताबूत की कील साबित होगी। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के दौरान जिलानी कादरी, अप्रतिम सक्सेना, कसान रिजवी, मुस्लिम कुरैशी, रवि वाल्मीकि, शाहिद कुरेशी, हर्ष कुमार, अनिल खरे, गौरी शंकर यादव आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
