पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु सिंह ने रात्रि भ्रमण के दौरान लोगों को किया  जागरूक | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु सिंह ने रात्रि भ्रमण के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि चोरी और ड्रोन की अफवाह से भयभीत न हों। रखवाली के नाम पर अनजान आदमी को चोर समझ कर उसके साथ मारपीट करके कानून अपने हाथ में न लें। शांति बनाए रखें। इस के इलावा
उन्होंने  इटवा व गोल्हौरा थाने का औचक निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इटवा थाना क्षेत्र में मिले एक ड्रोन को रात्रि भ्रमण के दौरान लोगों को दिखाकर बताया गया कि महज यह एक खिलौना है। जिसमें कैमरा भी नहीं लगा है। उन्होंने लोगों के अपील किया है कि ड्रोन से सम्बंधित अफवाहों से दूर रहें। अफवाह फैलाकर आमजन में भय का माहौल न बनाएं। गांव में जो लोग रखवाली कर रहे हैं, वह लोग किसी अनजान आदमी को चोर समझ कर उसके साथ मारपीट करके कानून अपने हाथ में न लें। अनजान आदमी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अफवाह फैलाना, झूठी सूचना देना और रखवाली के नाम पर किसी को परेशान करना, उसके साथ मारपीट करके कानून अपने हाथ में लेना दण्डनीय अपराध है। ऐसे व्यक्ति पर कडी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरा रात्रि भ्रमण कार्यक्रम जारी रहेगा। इसी क्रम में उन्होंने थाना इटवा और थाना गोल्हौरा का रात्रि में औचक निरीक्षण कर सम्बंधित थाना कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्हांेने थाना के सम्बंधित पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग क्षेत्र में मौजूद रहेंगे और सुबह 04 से 05 बजे तक भ्रमणशील रहेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version