वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह राजपूत के दुखद निधन के बाद शोक में डूबा पत्रकार जगत, जिलेभर में श्रृद्धाजंलियों का दौर जारी | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

टाइम्स न्यूज़ पोर्टल के संचालक एवं जनसंदेश समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ संजय सिंह राजपूत के दुखद निधन के बाद  संपूर्ण पत्रकार जगत शोक में डूबा हुआ है पूरे जिले के तहसील मुख्यालयों में शोक सभाओं एवं श्रद्धांजलि का दौरा जारी है मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पन्ना जिला इकाई के आह्वान पर तहसील स्तर पर शोक सभाएं आयोजित की जा रही है।दुख की इस घड़ी में पत्रकारों के दुख में सम्मिलित होने के लिए स्थानीय स्तर के अधिकारी जनप्रतिनिधि श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
शनिवार को पवई अजयगढ़ शाहनगर तहसील मुख्यालयों में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की तहसील इकाइयों ने शोक सभाएं आयोजित की।

वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह राजपूत के दुखद निधन के बाद शोक में डूबा पत्रकार जगत, जिलेभर में श्रृद्धाजंलियों का दौर जारी | New India Times


पवई के स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पत्रकार साथियों ने शोक सभा में हिस्सा लिया पत्रकारों के दुख में सम्मिलित होने के लिए पवई तहसीलदार त्रिलोक सिंह जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के युवा नेता कृष्णपाल कंहू राजा एवं भाजपा के मीडिया प्रभारी श्री प्रकाश पाठक सम्मिलित हुए भाजपा नेता कृष्ण पाल द्वारा दिवंगत साथी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया तथा उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया पवई में आयोजित उपरोक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पांडे जिला अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव संभागीय संयुक्त सचिव समीम खान तहसील अध्यक्ष राजेंद्र खटीक सतीश गुप्ता समीम गुड्डू बालेंद्र पांडे पुष्पराज सिंह प्रमोद वाल्मीकि रोहिणी उपाध्याय अंशु राजा संगम द्विवेदी मोहम्मद रफी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अजयगढ़ इकाई द्वारा पी डव्लू डी विश्रामगृह में अपने वरिष्ठ पत्रकार साथी को नाम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई क्योंकि संजय भाई अजयगढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे तथा सभी पत्रकार साथियों में वह बहुत लोकप्रिय भी थे।

वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह राजपूत के दुखद निधन के बाद शोक में डूबा पत्रकार जगत, जिलेभर में श्रृद्धाजंलियों का दौर जारी | New India Times

शाहनगर इकाई द्वारा स्थानीय विश्राम गृह में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों के दुख में सम्मिलित होने के लिए जनपद अध्यक्ष आशीष खरे सीईओ भगवान सिंह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सर्वेश लोधी शाहनगर सरपंच शीरु जैन भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे उपस्थित रहे सभी ने 2 मिनट मौन रखकर दिवंगत पत्रकार साथी की आत्मा शांति के लिए लोकसभा आयोजित की तथा संजय सिंह के व्यक्तित्व पर उपस्थित लोगों ने प्रकाश डाला इसके साथ ही दर्जनों पत्रकार की उपस्थिति जिसमें प्रमुख रूप से गजेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष अजय विश्वकर्मा तहसील अध्यक्ष रामशरण सिंह जिला सचिव अमर सिंह अमित गुप्ता धीरज वेंन, दिलीप सिंह, राजकुमार पांडे अन्य लोग मौजूद रहे।
अमानगंज तहसील इकाई द्वारा स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष संदीप तिवारी की अगवाई में  शोक सभा आयोजित की गई जिसमें नगर अमानगंज के समस्त पत्रकार सम्मिलित हुए।
सिमरिया इकाई द्वारा आयोजित शोक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पत्रकारों के दुख में सम्मिलित होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र डब्बू मिश्रा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह तहसील सुमित तिवारी सम्मिलित हुए संभागीय पदाधिकारी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह की अगवाई में करीब एक दर्जन से अधिक पत्रकार साथियों ने दिवंगत साथी को 2 मिनट मौन रखकर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
देवेंद्र नगर इकाई मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित शोक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संघ की देवेंद्र नगर इकाई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागृह में लोकसभा आयोजित की जिसमें संघ के संभागीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम तिवारी की अगवाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें पत्रकारों के दुख में सम्मिलित होने के लिए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अमित जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता ललित गुप्ता सम्मिलित रहे अन्य पत्रकारों में जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर कुशवाहा तहसील अध्यक्ष प्रियव्रत गौतम सहित डेढ़ दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version