भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान शांति भंग करने की हुई कोशिश , पुलिस ने संभाला मोर्चा, मामला हुआ शांत | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250908-WA0038.mp4

राजधानी भोपाल के थाना गौतम नगर क्षेत्र में उस वक्त तनाव का माहौल पैदा हो गया जब कुछ असामाजिक तत्वों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पत्थर फेंक दिया। जिस से प्रतिमाएं खंडित हो गई।इस घटना से नाराज लोगों ने थाना गौतम नगर  का घेराव कर तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रात लगभग 9.15 बजे जुलूस आरिफ नगर से डीआईजी बंगला की तरफ जा रहा था। इसी बीच किसी ने पत्थर फेंक दिया।जिसके बाद लोगों ने चौराहे पर चल समारोह रोककर जमकर नारेबाजी करने लगे।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250908-WA0037.mp4

जिस से क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा हो गई।इस घटना से शहर के लोगों में रोष व्याप्त है। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया।
एसीपी राकेश बघेल ने मीडिया से बताया कि निशातपुरा क्षेत्र से जो झांकी आ रही थी उस पर पथराव हुआ था। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई थी।पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद तीन संदेहियों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज की है।
आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250909-WA0000.mp4
श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी का बयान

 वहीं श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने कहा कि आज जिस तरह से आरिफ नगर में गणेश विसर्जन में हमारी प्रतिमा खंडित की गई। शासन-प्रशासन चेत ले, ध्यान रखे हमारे इस धर्म के खिलाफ कोई कार्य होगा तो पूरे भोपाल की जिम्मेदारी आपकी होगी। हमारी प्रतिमा विसर्जन जुलूस को पूरी सुरक्षा क्यों प्रदान नहीं की गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version