भोपाल के लोकप्रिय विधायक आरिफ मसूद ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए लोगों से की मदद की अपील | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/09/Facebook_20250907_2.mp4

पंजाब में भीषण बाढ़ ने कई इलाकों को तबाह व बर्बाद कर दिया है। हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। वहां के लोगों का गुज़ारा तक मुश्किल हो गया है।
ऐसे मुश्किल वक़्त में भोपाल के लोकप्रिय विधायक आरिफ मसूद ने भोपाल वासियों से बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद की अपील की है। विधायक आरिफ मसूद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बहुत परेशानी में पंजाब की खबरें हम लोगों तक पहुंच रही हैं। और लगातार 7.8 दिन से पंजाब से बराबर खबरें आ रही हैं कि बाढ़ में बे पनाह लोग परेशान हैं। वहां के मौलाना ,मौलाना उस्मान साहब लुधियानवी बहुत जिम्मेदारी के साथ इंसानियत का एक बहुत बड़ा काम और फ़रीज़ा अदा कर रहे हैं। तमाम सामान को ले जा कर वह और उनकी पूरी टीम परेशान हाल लोगों तक बखूबी पहुंचा रही है। विधायक आरिफ ने कहा कि पहले भी भोपाल ने चाहे काश्मीर में बाढ़ आई हो या आसाम में आई हो जहां जहां भी आई है शहर भोपाल ने मदद करने में किसी चीज़ की कमी नहीं रखी है।पूरा भोपाल एक साथ खड़ा हुआ है। आज फिर में समझता हूं कि हमारी जिम्मेदारी है हम ने पहले भी जिम्मेदारियों निभाई हैं आज फिर हम लोग अहद करें कि इन शाअल्लाह उन बाढ़ पीड़ितों के पंजाब की मदद के लिए सूखा सामान भोपाल से इकट्ठा करके पंजाब पहुंचाने का काम करेंगे।इस सूखा सामना पहुंचने में आप लोगों की मदद की जरूरत पड़ेगी जो लोग मदद करना चाहते हैं वह कमला पार्क, बुधवारा, इतवारा, भारत टॉकीज़, चिकलोद रोड, J. J. शादी हॉल , राजा जिंसी , नूर महल, काजी कैम्प, बाल विहार, मस्जिद साजिद सुल्तान, कर्बला आदि क्षेत्रों में 8, 9 और 10 सितम्बर को राहत कैम्प लगाया जा रहा है।तिरपाल, मच्छरदानी, चावल, दाल, अचार, जैम, बिस्किट, पेस्ट, ब्रश, सूखा दूध, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, मिर्च, धनिया, हल्दी, नमक, तेल वगैरह दे सकते हैं।आपकी मदद उनकी ज़िंदगी का सहारा बन सकती है। आरिफ मसूद ने खास तौर से लोगों से कहा है कि सामान दें, नगदी बिल्कुल भी न दें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version