मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस थाना ताला के आधीन पुलिस चौकी मुकुन्दपुर क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़े हर्षोल्लास के साथ डीजे, धमाल रोड लाइट के साथ मरहबा-मरहबा सरकार की आमद मरहबा की सदा से समूचा मुकुन्दपुर गूंज उठा।
जुलूस का आगाज शाह मुहल्ला से होता हुआ तकिया दरगाह शहिन्शाहे मध्यप्रदेश हजरत शाहताजुल औलिया मुहिब्बे अली रहमतुल्लाह अलैहे के दरबार में न्याज फातिहा लंगर खानी का एहतमाम तकिया दरगाह के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन भाई के द्वारा कराया गया। हजारों की तादाद में लोग शामिल रहे। वहीं रास्ते में जगह-जगह तरह-तरह के तबर्रुक का एहतमाम किया गया।
पुलिस थाना प्रभारी ताला एम.के.मिश्रा की सतत निगरानी मय दल बल के साथ बनी रही। वहीं नायब तहसीलदार ताला भी अपने कमरे के साथ सतत निगरानी करते रहे साथ ही वीडियो ग्राफी भी होती रही। पुलिस और राजस्व अमला का सराहनीय योगदान रहा।
