मिलाद-उन-नबी पर घोषित अवकाश के बावजूद शिक्षकों को बुलाने का आदेश, प्राचार्य की मनमानी पर सवाल | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

मिलाद-उन-नबी पर घोषित अवकाश के बावजूद शिक्षकों को बुलाने का आदेश, प्राचार्य की मनमानी पर सवाल | New India Times

5 सितम्बर 2025 को पूरे प्रदेश में मिलाद-उन-नबी का सार्वजनिक अवकाश घोषित है। कैलेंडर और शासन के आदेश के अनुसार उस दिन सभी शासकीय दफ्तर, विद्यालय और संस्थान बंद रहेंगे। लेकिन रायसेन ज़िले के संकुल केंद्र शा. उ. मा. वि. देहगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। संकुल प्राचार्य द्वारा जारी आदेश में 5 सितम्बर को कुशवाह गार्डन, देवनगर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने की बात कही गई है और सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

सरकारी छुट्टी के बावजूद जारी किए गए इस आदेश से शिक्षकों में गहरी नाराज़गी है। उनका कहना है कि छुट्टी के दिन कार्यक्रम रखना और उस पर जबरन उपस्थिति दर्ज कराना बिल्कुल गलत है। शिक्षकों का कहना है कि सरकार की ओर से घोषित अवकाश पर किसी भी अधिकारी को अपने स्तर से आदेश जारी कर कर्मचारियों को बुलाने का अधिकार नहीं है। यह सीधे-सीधे शासन के आदेश की अवहेलना है। अब सवाल यह उठता है कि जिला शिक्षा अधिकारी इस मामले में संकुल प्राचार्य की मनमानी पर क्या कार्रवाई करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version