इं० बृजेश द्विवेदी बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष समिति के चेयरमैन | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक सरयू नहर कॉलोनी निकट इंजीनियरिंग कॉलेज पर की गई जिसकी अध्यक्षता बाढ़ खंड 2 के वरिष्ठ भण्डार पाल राजेश मिश्रा एवं संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बाढ़ खंड 2 के ई० बृजेश द्विवेदी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष समिति का चेयरमैन बनाया गया, श्री द्विवेदी  के मनोनयन पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की परिषद को एक ऐसा हीरा मिला है जिसकी तलाश हम सबको बहुत दिनों से थी, आपके आने से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को और बल मिलेगा और हम पहले से भी अधिक ऊर्जा के साथ कर्मचारी हित का कार्य करेंगे। श्री द्विवेदी ने कहा की मैं इस सम्मान से अभिभूत हूं परिषद के प्रांतीय एवं जिला नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी हर संघर्ष में सदैव आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलूंगा।
श्री बृजेश द्विवेदी के इस मनोनयन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष गोविंद जी श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव संरक्षक अशोक पांडेय वरुण वर्मा बैरागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल राजेश मिश्रा अनूप कुमार इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव इजहार अली बंटी श्रीवास्तव महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनीता सिंह महामंत्री डॉक्टर सरिता सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीता सिंह कुमुदिनी सिंह अमृता राय आदि नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version