रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ श्री पद्मवंशीय मेवाड़ा राठौर (तेली) समाज झाबुआ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर के सिद्धेश्वर कॉलोनी स्थित श्री विश्व शांति नवग्रह शनि मंदिर परिसर में संगीतमय, समधुर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 1 सितंबर से किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन प्रख्यात कथा वाचक पं. विनोद शर्मा (भदवासा वाले) के मुखारविंद से कथा वाचन होगा। समाज के अध्यक्ष रामचंद्र राठौर के अनुसार प्रथम दिन 1 सितंबर को प्रातः 8 से दोपहर 11 बजे तक कथावाचक पं. शर्मा द्वारा भागवत कथा का महात्मय श्रद्धालुओं को बताया जाएगा। 1 से 6 सितंबर तक प्रतिदिन कथा दोपहर 12.15 से शाम तक 5.15 बजे तक श्री नवग्रह शनि मंदिर परिसर में आयोजित होगी। अंतिम दिन 7 सितंबर को चंद्रग्रहण होने से कथा प्रातः 8 से 11 बजे तक होगी। श्री पद्मवंशीय मेवाड़ा राठौर (तेली) समाज द्वारा इस वर्ष यह 11वां आयोजन किया जा रहा है।
राठौर समाज ने सर्व समाज के सनातनियों एवं धर्मप्रेमी जनता से श्रीमद् भागवत कथा का प्रतिदिन अधिकाधिक संख्या में पधाकर श्रवण करने हेतु आग्रह किया है। बारिश से बचाव हेतु लगाया डोम श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक राठौर समाज द्वारा मंदिर परिसर में इस बार भी विशाल डोम लगाया गया है, ताकि बारिश के दौरान कथा का रसपान करने वाले श्रोताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। साथ ही महिला-पुरूष श्रद्धालुओं के बैठने के भी व्यापक प्रबंध किए गए है। समाज अध्यक्ष रामचंद्र राठौर ने बताया कि बारिश के साथ ही गर्मी एवं उमस से श्रोताओं की परेशानी ना हो, इस हेतु कथा पांडाल में कूलर भी लगाए गए है। बारिश और गर्मी दोनों को ध्यान में रखते हुए इस बार भी कथा पांडाल को सुसज्जित एवं आकर्षक बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए है। जिसका दायित्व समाज के नवयुवक मित्र मंडल को दिया गया है।
