रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मध्यप्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ ने पैलेस गार्डन में कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की झाबुआ पैलेस गार्डन भी कम पड़ गया खचाखच भरे पैलेस गार्डन में सभा को संबोधित करते हुए झाबुआ विधायक डाक्टर विक्रांत भूरिया ने कहा ये लोग वोट चोरी करके सत्ता में आये हैं चोरी से सरकार बनाई है, देश की जनता इन्हें कभी भी माफ़ नहीं करेंगी चुनाव के समय देश में चारों ओर कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही थी वोट चोरी और फर्जी मतदान कर चुनाव जिते है।
अब देश की जनता जाग गई है हमारे कांग्रेस पार्टी के शेर सांसद राहुल गांधी जी ने इनका पर्दाफाश कर दिया है इनकी चोरी पकड़ी गई है इन्हें गद्दी छोड़ना पड़ेगा। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा भाजपा राज में पढ़े-लिखे युवा आज भी दर-दर की ठोकर खा रहे हैं नौकरियां नहीं मिल रही महंगाई आसमान छू रही है आदीवासी गरीब किसानों को खाद नहीं मिल रहा खाद की कालाबाजारी हो रही है सरकार जनता की सुध नहीं ले रही वोट चोरी करके सरकार में आयें हैं।

आने वाले चुनाव में इनको सबक सिखाना है हमारे नेता राहुल गांधी ने नारा दिया है वोट चोर गद्दी छोड़ इनका जाना तय है।सह प्रभारी गिरीश जायसवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा संगठन को मजबूती प्रदान करना है कांग्रेस पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता ही कांग्रेस की रीड की हड्डी है सांसद विधायक एवं जनप्रतिनिधि कुछ समय के लिए चुने जाते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता जीवन भर पार्टी का सच्चा सिपाही कहलाता है।

वोट चोरों ने मतदान सूचियों में बहुत ही घपलेबाजी की है जनता इन्हें मुंह तोड़ जवाब देगी। हाथों में तिरंगा झंडा एवं वोट चोर गद्दी छोड़ की तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए हजारों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़े जोश के साथ राजवाड़ा चौक पहुंचे यहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

झाबुआ पैलेस गार्डन में हुई सभा को संबोधित थांदला के लोकप्रिय विधायक वीरसिंह भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, पेटलावद के पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया, जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका, प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल, नरवेश अमलियार, हेमचंद डामोर, मुकेश मुणिया, काना भाई गुड़िया, निर्मल मेहता, श्वेता गंगा मोहनिया, शायदा महेंद्र भाबर, आदी नेताओं ने सम्बोधित किया।

सांसद राहुल गांधी की मंशानुसार प्रदेश में मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण के लिए सूचियों में किसी भी तरह की अनियमितताएं ना रहे इस लिए मतदान सूचियां के शुद्धिकरण के लिए कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को झाबुआ राजवाड़ा चौक पर पहुंच कर सौंपा कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सचिव एडवोकेट निर्मल मेहता द्वारा किया गया।
