एनएसयूआई ने आरजीपीवी एवं एसआईआरटी कॉलेज में वोट चोरी के खिलाफ चलाया पोस्टकार्ड अभियान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने आज राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) एवं सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसआईआरटी) कॉलेज में “वोट चोरी विरोधी पोस्टकार्ड अभियान” चलाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस अभियान में सैकड़ों छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम पोस्टकार्ड भेजे।

एनएसयूआई ने आरजीपीवी एवं एसआईआरटी कॉलेज में वोट चोरी के खिलाफ चलाया पोस्टकार्ड अभियान | New India Times

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि “वोट चोरी लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है, जिसने देश की जनता का विश्वास तोड़ा है। एनएसयूआई ने यह संकल्प लिया है कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में इस तरह के अभियान चलाकर छात्रों और युवाओं को जागरूक किया जाएगा। प्रदेशभर से लाखों पोस्टकार्ड महामहिम राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे ताकि देश की जनता की आवाज दिल्ली तक पहुंचे।”

एनएसयूआई ने आरजीपीवी एवं एसआईआरटी कॉलेज में वोट चोरी के खिलाफ चलाया पोस्टकार्ड अभियान | New India Times

एनएसयूआई भोपाल के जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि “वोट चोरी के खिलाफ यह लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का अभियान है। आने वाले समय में हर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में एनएसयूआई छात्रों को जागरूक करने के लिए इस आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। हमारा उद्देश्य है कि देश के भविष्य यानी युवा इस सच्चाई को समझें और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई का हिस्सा बनें।”

एनएसयूआई ने आरजीपीवी एवं एसआईआरटी कॉलेज में वोट चोरी के खिलाफ चलाया पोस्टकार्ड अभियान | New India Times

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड में महामहिम राष्ट्रपति से दो मांगें रखीं –

  1. डिजिटल वोटर लिस्ट को तत्काल प्रकाशित किया जाए।
  2. फर्जी वोटरों के माध्यम से हो रही वोट चोरी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

अक्षय तोमर ने बताया कि वोट चोरी के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं की आवाज सबसे मजबूत है। एनएसयूआई ने साफ कहा कि जब तक वोट चोरी के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

इस मौके पर जिला महासचिव हर्ष प्रसाद यतेंद्र राजपूत देव अवस्थी योगेश सोनी अनिमेष गोंडली लकी चौबे ऋतिक शर्मा रोशन आर्या नितिन भदौरिया योगेन्द्र सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version