रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मेघनगर रेल्वे स्टेशन से 400 तीर्थ यात्रियों का जत्था तिरुपति बालाजी की शुभ यात्रा के लिए रवाना हुआ। झाबुआ जिले के मेघनगर रेल्वे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों की विदाई के लिए मुख्य अतिथि रतलाम झाबुआ अलिराजपुर की सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चोहान, केबिनेट मंत्री महिला बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भुरिया, पुर्व विधायक कलसिंह भाबर, कलेक्टर नेहा मीना, ने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी। तीर्थ यात्रियों के लिए मेघनगर रेल्वे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन आई ट्रेन को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नागरिक जिसकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हों ऐसे व्यक्ति यात्रा कर सकते हैं। मध्य प्रदेश शासन ने जून 2012 मे इस योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना में प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को देश के चिन्हित तीर्थ स्थलों पर नि:शुल्क यात्रा कराई जाती है। तीर्थ यात्रा पर जाने वालें यात्रियों में बड़ा उत्साह था। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
