मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

यूपी के शाहजहांपुर में एक व्यापारी ने अपने 4 साल के बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर के हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर 30 उनकी पत्नी शिवांगी 28 वर्ष और उनका 4 साल का बेटा फतेह के शव उनके घर में मिले। बताया जा रहा है कि पहले अपने 4 साल के बेटे को जहरीला पदार्थ दिया और उसके बाद पति-पत्नी ने अलग-अलग कमरों में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन ऊपर गए तब पता चला और घर में कोहराम मच गया, सूचना पर राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा टीम के साथ पहुंचे और आला अधिकारियों को सूचना दी चर्चा है कि व्यापारी सचिन ग्रोवर बैंक के कर्ज सहित अन्य कर्ज में डूबा हुआ था।
पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, थाना रोजा क्षेत्र की दुर्गा एनक्लेव कालोनी निवासी सचिन ग्रोवर ऊपर की मंजिल में रहते थे, सचिन ग्रोवर हैंडलूम के नामी कारोबारी बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी जी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि रात में किसी समय फांसी लगाकर पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया है और 4 बच्चों को जहर दिया गया है सुसाइड नोट भी मिला है अभी तक जो जानकारी मिली है की आर्थिक तंगी थी मानसिक रूप से परेशान थे, सुसाइड नोट मिला है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे के कार्रवाई की जा रही है।
