बुरहानपुर का गौरव: आनंद प्रकाश चौकसे को दुबई में मिला अंतरराष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार 2025 | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर का गौरव: आनंद प्रकाश चौकसे को दुबई में मिला अंतरराष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार 2025 | New India Times

हक़ बे हक़दार रसीद की कहावत को चरितार्थ करते हुए दुबई में 26 अगस्त 2025 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार 2025 में ज़िले के माया नाज़ सपूत, शिक्षाविद, मोटिवेशनल स्पीकर, मेक्रो विज़न एकेडमी व मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल के संस्थापक और अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश चौकसे के साथ –  साथ मशहूर गायिका उषा उत्थुप व कविता कृष्णमूर्ति को अंतरराष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार 2025 से नवाज़ा गया है। जो कि बुरहानपुर शहर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार सामाजिक न्याय, शांति, और समानता को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

ये पुरस्कार हारमनी फाउंडेशन, मुंबई द्वारा आयोजित किए जाते हैं, जिसकी स्थापना डॉ. अब्राहम मथाई ने की थी। यह पुरस्कार मदर टेरेसा के नाम पर हैं और मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सुपीरियर जनरल सिस्टर प्रेमा द्वारा समीक्षित और मान्यता प्राप्त हैं। 2025 में अंतरराष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार  सामाजिक कार्य, पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकार, और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। जिसका उद्देश्य: सामाजिक न्याय, शांति, और समानता को बढ़ावा देना है। समाचार पत्र परिवार बुरहानपुर के इस माया नाज़ सपूत को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version