भोपाल के स्टेट बैंक चौराहे पर लगा बैनर बन सकता है विवाद का कारण, एपीसीआर के ज़िला अध्यक्ष अनवर पठान ने बैनर को हटाने के लिए प्रशासन से की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल के स्टेट बैंक चौराहे पर एक बैनर लगाया गया है।जिस में लिखा है कि “ईद गाह के राजा भव्य आगमन” 26 अगस्त रात 8 बजे,”इस बैनर की भनक जब एपीसीआर के ज़िला अध्यक्ष अनवर पठान को लगी तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से इस बैनर को हटाने की मांग की है।अनवर पठान का कहना है कि ईदगाह हिल्स के राजा हो सकते थे ईदगाह का तो कोई राजा ही नहीं है।उनका कहना है कि भोपाल हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का शहर रहा है, जहां सभी समुदाय एक साथ रहते हैं। ऐसे बैनर से समाज में दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है।  उनका यह भी कहना था कि ऐसे विभाजनकारी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version