झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में बैठक, खरीफ 2025 हेतु के.सी.सी. खातों का शत-प्रतिशत सैचुरेशन करने के निर्देश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में बैठक, खरीफ 2025 हेतु के.सी.सी. खातों का शत-प्रतिशत सैचुरेशन करने के निर्देश | New India Times

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिला पंचायत नवीन सभा कक्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ वर्ष 2025 के.सी.सी. सैचुरेशन के संबंध में जिले के समस्त बैंकर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ वर्ष 2025 में कुल के.सी.सी. खाता धारक 82212 के विरुद्ध कुल पॉलिसी 28050 निर्मित की समीक्षा की गई। उप संचालक कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि शेष लंबित खाता धारको की संख्या 34328 है, जिसका सैचुरेशन प्रतिशत 58 प्रतिशत एवं लंबित सैचुरेशन प्रतिशत 42 प्रतिशत अद्यतन स्थिति में प्रगति होने से अवगत करवाया गया।

झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में बैठक, खरीफ 2025 हेतु के.सी.सी. खातों का शत-प्रतिशत सैचुरेशन करने के निर्देश | New India Times

कलेक्टर द्वारा जिले में सैचुरेशन मात्र 58 प्रतिशत की स्थिति से अवगत होने पर तत्काल समस्त बैंक को शतप्रतिशत सैचुरेशन किये जाने के निर्देश दिये गये है। यह भी निदेर्शित किया गया कि  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत कोई भी पात्र कृषक लाभ से वंचित न रहे। कलेक्टर द्वारा बैठक में बैंकर्स को वित्तीय सैचुरेशन कैंप को गुणवत्ता एवं सभी वंचितों को इसका लाभ देने के लिए भी निर्देश दिए गए। सभी बैंकर्स को प्रधानमंत्री शहरी आवास 2.0 को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाने के लिए कहा गया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे वित्तीय साक्षरता, ऑनलाइन फ्रॉड, इत्यादि पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा लंबित के.सी.सी. खाता होने के कारणो को चिन्हित कर खातो का सावधानीपूर्वक परिक्षण कर समस्त बैंको को आगामी 2 दिवस में समस्त के.सी.सी. खातो का शतप्रतिशत सैचुरेशन किये जाने को निर्देश दिये गये है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, एन.एस. रावत उप संचालक कृषि, एल.डी.एम मुहम्मद अल्ताफ, जिला सहकारी बैंक हेमत निमा, फसल बीमा के जिला समन्वयक रूपल शुक्ला, एच.डी.एफ.सी.एर्गो कम्पनी लिमिटेट, राष्ट्रीयकृत बैंक, मध्यप्रदेश ग्रामिण बैंक एवं सहकारिता बैंक के नोडल एवं शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version