शासकीय कन्या माध्यमिक शाला शनि मंदिर के स्कूली बच्चों ने थाना कोतवाली का किया भ्रमण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शासकीय कन्या माध्यमिक शाला शनि मंदिर के स्कूली बच्चों ने थाना कोतवाली का किया भ्रमण | New India Times

शासकीय कन्या माध्यमिक शाला, शनि मंदिर की छात्राओं एवं टीचर स्टाफ द्वारा दिनांक 23/08/2025 को थाना कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था तथा जनसुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम केसरी ने बच्चों को महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के बारे में विस्तार से समझाया।

उन्होंने छात्राओं को छेड़छाड़, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट जैसे मामलों की जानकारी दी तथा ऐसे अपराधों की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 70491-36100 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। इसके अलावा साइबर एक्सपर्ट आरक्षक दुर्गेश पटेल द्वारा बच्चों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों को बताया गया कि ऑनलाइन गेम्स, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, साइबर बुलिंग आदि से बचाव के लिए सतर्क रहना आवश्यक है। उन्हें साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। भ्रमण के दौरान बच्चों ने थाना परिसर का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को रोचक एवं उपयोगी बताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version