रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ शारदा विद्या मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं संपूर्ण स्टाफ ने बड़े उत्साह के साथ अपने-अपने हाथों से गणेश प्रतिमा का निर्माण किया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित भी करती है।
प्रशिक्षण का मार्गदर्शन शिक्षिका श्रीमती रीना शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिमाएँ बनाने की तकनीक और उसके सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। विद्यालय परिवार ने इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि पर्यावरण के अनुकूल परंपराओं का पालन करना ही सच्ची श्रद्धा है।
