बेलन नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांव के धान का फसल हुआ जलमग्न | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:


स्थानीय विकास खण्ड करमा अन्तर्गत दर्जनों गांव बेलन नदी के बढ़ते पानी से सैकड़ों किसान के धान का फसल जल मग्न हो गया है।अगर इसी तरह लगातार बारिश होती रही तो पगिया शाहगंज सम्पर्क मार्ग पर बारी महेवॉ से अरंगी गाँव तक बेलन नदी के दोनों तरफ के दर्जनों गांव बसदेवा ,करकी,कसया,कम्हरिया,बारी महेवा,रानीतारा मोकरसिम, किंगरी, मजगवा, अरंगी, आदि गाँव पानी से जलमग्न हो गये हैं ।जिससे किसानों के धान की फसल को बाढ़ से भारी नुकसान हो सकता है ।अगर बारिश नहीं रुकी तो बाढ़ का पानी घरों में घुस जायेगा जिसके चलते काफी नुकसान हो सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version