श्रॉफ परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सराफा व्यवसायी रमेश भाई श्रॉफ (मोठा भाई) का निधन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

श्रॉफ परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सराफा व्यवसायी रमेश भाई श्रॉफ (मोठा भाई) का निधन | New India Times

बुरहानपुर में राजपुरा स्थित बड़े श्रॉफ के नाम से प्रसिद्ध पुराने सराफ़ा व्यवसाई फर्म गोविंददास सराफ ज्वेलर्स परिवार पर एक महीने में दूसरी प्राकृतिक आपदा आई है। वैसे तो हर मानव के लिए मृत्यु अटल सत्य है। एक माह के भीतर स्वर्गीय अधिवक्ता नारायण दास श्रॉफ परिवार के सबसे छोटे बेटे मुकेश श्रॉफ को ईश्वर ने अपने पास बुलाया था, एक महीने के भीतर स्वर्गीय अधिवक्ता नारायण दास श्रॉफ के बड़े बेटे रमेश भाई श्रॉफ (मोठा भाई) (77 वर्ष) को अपने पास बुला लिया है। इस प्रकार एक माह में इस परिवार पर दूसरा बड़ा संकट आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें परामर्श के लिए हायर सेंटर इंदौर भेजा गया था।

इसी दौरान तबीयत बिगड़ने से उनका इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन की अंतिम यात्रा उनके पैतृक निवास राम बाड़ी राजपुरा से 21 अगस्त 2025 सुबह 9:30 बजे प्रारंभ हुई तथा अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज एवं सनातन परंपरा अनुसार सतियारा घाट स्थित हरिश्चंद्र राजे शमशान घाट पर किया गया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा कपिल श्रॉफ और दो बेटियों में प्रिया और प्रीति सहित पूरा संयुक्त परिवार शामिल है। बेटे और बेटियों की शादी हो चुकी है। स्वर्गीय रमेश भाई श्रॉफ ( मोठा भाई) ने अपनी फर्म गोविंददास श्रॉफ ज्वेलर्स को बुलंदियों,ऊंचाइयों और सफ़लता के शिखर पर पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्हें व्यवसायिक दक्षता और कुशलता प्राप्त थी। स्वर्गीय रमेश भाई  श्रॉफ ( मोठा भाई) के कारण शहर में और शहर के बाहर इस फर्म का काफी नाम और जान पहचान और ख्याति थी। आप इस फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। स्वर्गीय नारायण दास श्रॉफ अधिवक्ता के अब 05 पुत्रों में अधिवक्ता अशोक श्रॉफ,, राजेंद्र श्रॉफ,,समाजसेवी मंगल श्रॉफ, उपेंद्र श्रॉफ और प्रदीप श्रॉफ हैं। स्वर्गीय रमेश भाई  श्रॉफ के निधन पर शहर के राजनैतिक,सामाजिक, धार्मिक गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधियों और समाज के स्वजाति बंधु सहित पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।

श्रॉफ परिवार शहर के सामाजिक और धार्मिक विकास में सदा अग्रणी रहा है श्रॉफ परिवार का नगर के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और संवर्धन में भी बड़ा योगदान रहा है। दुख की इस घड़ी में समाचार पत्र परिवार स्वर्गीय नारायण दास श्रॉफ अधिवक्ता के परिवार में बराबर का सहभागी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह स्वर्गीय रमेश भाई  श्रॉफ ( मोठा भाई) को अपने श्री चरणों में उच्च से उच्च स्थान प्रदान करें। उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। घर परिवार और समाज को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version