बरेली शरीफ़ उर्स: डॉ. शेख ने दिया अमन व भाईचारे का पैगाम | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बरेली शरीफ़ उर्स: डॉ. शेख ने दिया अमन व भाईचारे का पैगाम | New India Times

वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख ने कहा कि बरेली में उर्स चल रहा है मैं चाहता हूं कि उलेमा मंच से देश में हिंदू मुस्लिम भाई चारे पर जोर दे। डॉ ने कहा कि मैं सबसे पहले जो जायरीन बरेली शरीफ आए हैं उर्स के अंदर अल्लाह पाक उनकी सारी मुरादे पूरी करे आज बरेली शरीफ में करोड़ों लोग आला हजरत के 107 वें उर्स में लोग शामिल हुए हैं हम सब को इन की खिदमत करनी चाहिए खाना पानी बिस्तर की व्यवस्था करनी चाहिए।

डॉ शेख ने कहा कि हम भी कुल वाले दिन यानी 20 अगस्त को अपनी क्लीनिक जो सैटेलाइट बस स्टैंड पर है वहां पर हमारी टीम ओर हम मिल कर सारे दिन शरबत ओर कुछ खाने का इंतजाम करेंगे और हजारों लोग उस से फायदा उठाएंगे। डॉ शेख ने कहा कि में बरेली में आए हुए तमाम जायरीनों से इल्तिज़ा करूंगा कि वो सब लोग मिल कर आला हजरत के कुल में देश में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई में भाई चारे ओर मुहब्बत की दुआ करें ओर देश वासियों के साथ हमारा प्यारा मुल्क हिंदुस्तान तरक्की करे।

डॉ शेख ने कहा कि हम सब नेताओं को भी उलेमाओं के साथ मिलकर इतने बड़े समूह को कुछ खास संदेश देना चाहिए जैसे मुसलमानों की तालीम दिनी ओर दुनियावी दोनों हर मुसलमान हासिल करे हमारे नौजवान नफरत फैलाने वाले से दूर रहें जो बच्चियां शादी के काबिल हैं समाज उन गरीबों की मदद करे हमें समाज को राजनीति के लिए भी जागरूक करना होगा अब हमें किसी पार्टी का पिछलग्गू नहीं बनना है हमें उस पार्टी का सपोर्ट करना चाहिए जो पार्टी हमारे समाज को उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सा दे फिर में एक बार उर्स ए रजवी आला हजरत में आए हुए तमाम जायरीनों का बरेली शरीफ में इस्तकबाल करता हों। इस मौके पर उनके साथ रईस खान जाविद पेंटर सफीर नरेंद्र सिंह असलम शेख पवन कुमार लाईक  मौजूद रहे ओर शरबत ओर खाना वितरण में अपना सहयोग दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version