गरीबों का हक़ डकार गई घटारी पंचायत, अपात्र को दिलाया पीएम आवास | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

गरीबों का हक़ डकार गई घटारी पंचायत, अपात्र को दिलाया पीएम आवास | New India Times

केंद्र की मोदी सरकार लगातार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, असहायों को लाभ पहुंचाने के कार्य कर रही है लेकिन जमीन पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी इन योजनाओं को ठप्प करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसा ही मामला पन्ना जिले के गुनौर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत घटारी में देखने को मिल रहा है। जहाँ पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक दीपेंद्र शर्मा ने अपने ही सगे भाई दुर्गेश शर्मा को अविवाहित होते हुए भी पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया है। इस पूरे प्रकरण में मजे की बात तो यह है कि अपात्र को पात्र बनाकर एक ओर जहाँ पीएम आवास स्वीकृत किया गया तो वहीं दूसरी ओर कार्य के आधार पर तीन किस्तें भी जो लगभग 1 लाख 5 हजार रुपये है संबंधित के खाते में डाली भी जा चुकी है।

गरीबों का हक़ डकार गई घटारी पंचायत, अपात्र को दिलाया पीएम आवास | New India Times

अगर हम जिओ टेक फोटो की भी बात करें तो हितग्राही अविवाहित दुर्गेश शर्मा ने अपने नवनिर्मित पीएम आवास के सामने एक महिला को खड़ा कर फोटो भी खिंचवाई जोकि पोर्टल पर उपलब्ध है। अब यह बात समझ से परे है अविवाहित व्यक्ति को पीएम आवास कैसे स्वीकृत हो गया, साथ ही किस महिला की फोटो पोर्टल पर अपलोड की गई है। यह तो संबंधित अधिकारी ही बता सकते हैं जोकि जाँच का विषय है। उक्त पूरे मामले की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी पन्ना को लिखित शिकायती आवेदन के रुप में दिनांक – 13/08/2025 को की गई थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी पन्ना द्वारा संबंधित रोजगार सहायक दीपेंद्र शर्मा को दिनांक – 13/08/2025 को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है।

गरीबों का हक़ डकार गई घटारी पंचायत, अपात्र को दिलाया पीएम आवास | New India Times

कारण बताओ नोटिस में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि आवेदक मंगल सिंह यादव निवासी ग्राम घटारी द्वारा लिखित आवेदन के माध्यम से बताया गया है कि घटारी ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा अपने सगे भाई दुर्गेश शर्मा को फर्जी तरीके से पीएम आवास स्वीकृत किया गया है जिसमें पहली किस्त 25000/- रुपये एवं दूसरी किस्त 40000/- रुपये,कुल राशि 65000/- प्रदाय किये गये हैं, जबकि दुर्गेश शर्मा का स्वयं का डबल मंजिला मकान, जिसमें लगभग 16 पक्के कमरे बने हुए हैं जोकि नियम विरुद्ध प्रतीत होते हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी पन्ना ने पूरे मामलें में कारण बताओ नोटिस जारी कर 18/08/2025 को समय 11 बजे उपस्थित होकर जबाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

गरीबों का हक़ डकार गई घटारी पंचायत, अपात्र को दिलाया पीएम आवास | New India Times

आपको बतादें कि उक्त मामले में नोटिस जारी होने के बाद हितग्राही द्वारा मकान निर्माण का कार्य आरंभ किया गया है जो कि अभी पिलर लेबल पर है। अब सबाल उठता है कि प्रधानमंत्री आवास जैसी हितकारी योजना को कैसे भ्रस्ट कर्मचारी पलीता लगाने में लगे हैं। इस पूरे प्रकरण को पोर्टल पर देखा जाये तो हितग्राही को किस्तों के रुप में पहली किस्त 25000/-, दूसरी किस्त 40000/-, तीसरी किस्त 40000/- कुल 1लाख 5 हजार रुपये प्रदाय किये जा चुके हैं साथ ही मजदूरी 21900/-  रुपये का भी भुगतान किया गया है। हितग्राही जोकि अविवाहित है साथ ही मौके पर कोई निर्माण कार्य न होने के बाबजूद लगातार किस्तें डाली गई है जोकि बडा जाँच का विषय है। अब देखना होगा उक्त पूरे मामले में जिले के वरिष्ठ अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version