अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

शहर स्थित आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, में मंगलवार को बाल वैज्ञानिकों के सोच को पुष्पित, पल्लवित एवं विकसित करने के उद्देश्य से गणित-विज्ञान मेला का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भैया -बहन एवं अभिभावकों ने भाग लिया। इस मेले में शहर के विभिन्न विद्यालयों से विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों के द्वारा इसका मूल्यांकन भी किया गया। विभिन्न आयामों पर आधारित माडलो में से चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले समस्त भैया – बहनों को विभाग स्तरीय गणित -विज्ञान मेला में भाग लेने के लिए रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर,भागलपुर जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक यू एस डी झा, परीक्षा नियंत्रक कृष्ण कुमार शर्मा, टीएनबी कालेज के प्राध्यापक राजीव कुमार सिंह, मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राध्यापक ,बीकेगुप्ता, प्रभात वत्स, भागलपुर एवं बांका के जिला निरीक्षक विनोद कुमार,नवयुग विद्यालय के भूतपूर्व प्रधानाचार्य डा० अजय कुमार मिश्र, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार ढांढनिया, उपाध्यक्ष शैलेश्वर प्रसाद सिन्हा , सचिव शिव कुमार जिलोका, कोषाध्यक्ष नरेश खेतान और विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
उक्त अवसर पर श्री झा ने कहा कि, विज्ञान का संबंध खोज,प्रयोग एवं दर्शन से है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कुमार ने कहा कि, गणित और विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों की रुचि और कौशल को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान मेला न केवल छात्रों को विज्ञान और गणित के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि उनकी रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल को भी विकसित करता है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार ढांढनिया ने कहा कि, इस तरह के आयोजनों से छात्रों को अपने कौशल को विकसित करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मदद मिलती है।
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को इस आयोजन के लिए बधाई दी और आगे भी इस तरह के आयोजनों को आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की प्रमुख अंजू श्री ने कहा कि गणित और विज्ञान मेले में भाग लेने वाले छात्रों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार किए थें, जिन्हें जजों ने मूल्यांकन किया और पुरस्कार प्रदान किए। इस आयोजन से छात्रों को विज्ञान और गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और अपने कौशल को विकसित करने में मदद मिली। मंच संचालन श्वेता झा ने किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के समस्त भैया -बहन, अभिभावकगण, समाजसेवी, विद्वतगण, शिक्षाविद्, आचार्य, दीदी सहीत कई लोग उपस्थित थे।
