आदिवासी संग्रहालय का प्रवेश शुल्क 5 से बढ़ाकर 20 रुपए, 12 अगस्त से लागू | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आदिवासी संग्रहालय का प्रवेश शुल्क 5 से बढ़ाकर 20 रुपए, 12 अगस्त से लागू | New India Times

श्री बादलभोई राज्य आदिवासी संग्रहालय छिंदवाड़ा के प्रबंधक ने बताया कि श्री बादल भोई राज्य आदिवासी संग्रहालय छिन्दवाड़ा का पुराना प्रवेश शुल्क 5 रूपये प्रति व्यक्ति था। अब श्री बादलभोई राज्य आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के बन जाने के बाद यह नए स्वरूप में आकर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसके देख-रेख एवं अन्य सुविधाओं के लिए प्रवेश शुल्क 5 से बढ़ाकर अब 20 रूपये प्रति व्यक्ति किया गया है, जो तत्काल लागू किया गया है।

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की समय-सीमा की बैठक 11 अगस्त 2025 एवं वन्या प्रकाशन के प्रबंधक से चर्चा के अनुसार प्रवेश शुल्क में वृध्दि की गई है। जिसके अनुसार 12 अगस्त 2025 से दर्शकों को संग्रहालय देखने के लिये शुल्क 20 रुपए प्रति व्यक्ति लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version