जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
दिनांक 12.08.25 को फरियादी कारी रफीक अहमद पिता अब्दुल हमीद खान उम्र 55 साल निवासी सी 196 न्यू औकाफ कालोनी बाग फरहत अफजा ऐशबाग भोपाल ने थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि मैं उपरोक्त लिखाये पते पर रहता हूँ व मदरसा मिफ्ता हुल उलूम बाग फरहत अफजा थाना ऐशबाग बच्चों को पढ़ाया हूँ । मदरसे से चार नाबालिग बच्चे उम्र 15 साल, उम्र 10 साल, उम्र 09 साल व उम्र 09 साल के मदरसे से कही चले गये हैं। चारो बच्चों को परिवार के साथ मैं मदरसे के आस पास, मोहल्ले, आस पड़ोस, रिश्तेदारी में तलाश करता रहा नहीं मिलने पर सूचना देने आया हूं कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले गया है। गुम इंसान जांच एवं मामला चार नाबालिग बच्चों का होने से प्रथम दृष्टया अपराध धारा 137(2) BNS का पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध अप.क्र.317/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाहीः- घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्यवाही करनें के निर्देश दिये तथा तत्काल ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती बिट्टू शर्मा जहाँगीरावाद संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर नाबालिग लड़कों की दस्तयाबी हेतु टीम को लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल के माध्यम से भोपाल के समस्त थानो को वायरलेस सेट के माध्यम से उक्त घटना के संबंध में अवगत कराया जाकर घटना स्थल के आसपास की सघन गलियों में चैकिंग कर आने जाने वाले रास्तों में लगे लगभग एक दर्जन कैमरों को खंगाला एवं शहर में चैकिंग लगवाकर शहर की नाकांबंदी की गई एवं सी.सी.टी.व्ही फुटेज का अवलोकन कर नावालिग बालक की पहचान कर कड़ी मेहनत व लगन एंव तकनीकी की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुये 05 घंटे के अंदर गोविंदपुरा हाट बाजार से चारों नाबालिग बालक को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
दस्तयाबी में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक विजय बहादुर सिंग सेंगर, उप निरी.प्रदीप गुर्जरसहा.उप निरी.वसीम खान, प्र.आर.1527 तनवीर, प्र.आर. 3095 प्रेम नारायण, प्र.आर.119 अब्दुल अकील, आर.251 राधेश्याम आर. 1154 सुनील माधव,आर 183 कमलेश, आर 4635 प्रदीप, आर 4256 श्लोक, आर 4709 राघवेन्द्र, आर 3561 सुनील राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
