त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री दलित वर्गों की बस्ती व उनके पिछड़े हुए एरियाओ के विकास को लेकर अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और दलित वर्गों के एरिया में करोड़ों लाखों की राशि भेज कर उन क्षेत्र को विकास से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं दलित के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिससे उन लोगों के लिए शासन की योजना का लाभ मिल सके मगर सागर जिले के देवरी में नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ कृष्ण बहादुर बघेल मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने की जगह उनके सपनों और उनके ही आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहे हैं।
सीएमओ बघेल दलित वर्गों के नाम जाति से ही चिड़ते हैं व दलितो के एरिया वार्डो का विकास कार्य को रोकने का हमेशा काम करते आए हैं इनकी दलित वर्गों से जाति गत भावना भेदभाव तब स्पष्ट हो गया जब देवरी नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 जो दलित वर्ग बाहुल्य वार्ड के साथ वहां के दलित वर्ग के पार्षद से ही जातिगत भेदभावना कर दलित वर्ग पार्षद को अभद्र भाषा में अपमानित कर चुके साथ ही उनके वार्ड में विकास कार्य को रोकने के लिए लगातार सीएमओ दुबारा भेदभाव पूर्ण कार्य किया जा रहा। दलित वर्ग के पटेल वार्ड के पार्षद से सी एम ओ ने भी स्पष्ट कहा की उनको दलित वर्ग से नफरत है तुम्हारे वार्ड के काम नहीं करूँगा जहां शिकायत करना कर सकते हो मेरा कोई अधिकारी नेता कुछ नहीं कर लेगा तुम्हारे वार्ड में अब ना कीचड़ ग्रस्त रास्तों में मुरम डस्ट डलेगी ना ही शासन की मूलभूत सुबिधाये मिलेगी निर्माण कार्य भी अब मेरे दुबारा रोक दिए जायेगे।
तब पीड़ित पार्षद द्वारा सी एम ओ बघेल की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर अनुसूचित जाति आयोग भोपाल व सागर कमिश्नर कलेक्टर sdm से की तो सी एम ओ इतने भड़क गए की पटेल वार्ड के सभी कार्य रोक दिए और कहा की अब मुख्यमंत्री व कमीशनर ही तुम्हारे वार्ड के काम करेंगे जिसके बाद से लगातार दलित पार्षद को सी एम ओ बघेल दुबारा प्रताड़ित किया जा रहा है साथ ही पटेल वार्ड के सभी विकास कार्य बंद करवा दिए जिससे वार्ड की जनता भी बहुत परेशान है।
वही दलित वर्ग के पार्षद का कहना है देवरी नगरपालिका के सी एम ओ कृष्ण बहादुर बघेल द्वारा मुझे जाति सूचक अपमानित कर मेरे वार्ड के सभी कार्य रोके जा रहे हैं। बस आसन की मूलभूत सुविधाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेरे द्वारा मुख्यमंत्री नगरी प्रशासन आयुक्त अनुसूचित जाति आयोग मानवाधिकार आयोग सागर कमिश्नर कलेक्टर एवं देवरी एसडीएम को भी लिखित शिकायत की गई मगर इन वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सीएमओ पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई नहीं मेरे बाद की समस्याओं का निराकरण कराया गया।
इनका कहना है- देवरी नगरपालिका के सीएमओ बघेल की शिकायत पार्षद दुबारा जाति गत भेदभाव कर वार्ड के विकास कार्य रोकने सम्बंधित आई है जिसमे में जाँच करा लेता हू और यदि सीएमओ की जातिगत भेदभाव करने की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी (अनिल सुचारी कमिशनर सागर संभाग )
