14 वर्षीय बालक के साथ अमानवीय दुर्व्यवहार: बंधक बनाकर पिटाई, सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और गिरफ्तारी की मांग | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250807-WA0119.mp4
New india Time’s

जंगल कौड़िया विकास खंड थाना चिलुआताल के अंतर्गत ग्राम खुटवा निवासी हर्ष मौर्या पुत्र हीरा नन्द मौर्या को विद्यालय से पढ़कर घर की तरफ आ रहा था कि रास्ते में रोक कर सुन्दरम पाण्डेय पत्र त्रिपुरारी पाण्डेय कुसहरा निवासी मजनू पुलिस चौकी से निकट एक हार्डवेयर की दुकान के अंदर बंधक बनाकर प्लास्टिक के पाइप से बहुत ही बेहरमी से मारा पिटा थूक कर हर्ष को जबरदस्ती चटवाया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और कहा कि यह घटना किसी से बताया तो तुझे जान से मारदेंगे बालक ने किसी तरह घर आकर अपने माता से बातें बताई इस घटना से परिवारीजन डरे सहमे हैं।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250807-WA0118.mp4

हर्ष की माँ ने बताया कि वह काफी दबंग किस्म का बदमाश है बच्चों में आतंक फैला कर क्षेत्र का नया डान  बनना चाहता है इसी का जीता जागता उदाहरण है हर्ष के पिता हीरा नंद मौर्या पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी है हीरा नंद मौर्या ने थाने पर सुन्दरम पाण्डेय पुत्र त्रिपुरारी पाण्डेय के विरुद्ध एफआईआर (प्राथमिकी दर्ज दर्ज) कराई है पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बदमाश की तलाशी कर रही है।

इस घटना से आक्रोशित जंगल कौड़िया के सफाई कर्मचारीयों ने ब्लाक पर धरना प्रदर्शन किया और कार्य का बहिष्कार किया और सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक दबंग बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक कौड़िया ब्लॉक के अंतर्गत क्षेत्र के सभी गांवों में सफाई कार्य ठप रहेगा। पीड़ित परिवार से सपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला और परिवार को न्याय दिलाने की माँग किया। सफाई कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गये। इस धरने का समर्थन ब्लाक के सभी छोटे बड़े कर्मचारी और अधिकारियों ने किया है। प्रदर्शन में शामिल रहे ADO पंचायत, ADO ISB ,ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, ब्लाक के समस्त सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version