छात्र के हाथ में स्कूल की चाबी, शिक्षक की मनमानी से शिक्षा व्यवस्था तार-तार | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250807-WA0071.mp4
New india Time’s

अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर संकुल क्षेत्र की शासकीय प्राथमिक शाला करौंदी टोला में शिक्षकों की घोर लापरवाही सामने आई है। स्कूल खोलने की ज़िम्मेदारी एक छोटे छात्र को सौंप दी गई है। सुबह 11 बजे तक स्कूल का ताला नहीं खुला, मासूम बच्चे बाहर खड़े रहे। शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे। बताया गया कि प्रभारी शिक्षक ने चाबी एक छात्र को दे रखी है और जब उनका मन होता है तभी स्कूल आते हैं।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250807-WA0072.mp4

यह न सिर्फ नियमों की अनदेखी है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा से भी बड़ा खिलवाड़ है। इस बात की चर्चा समूचे क्षेत्र में लगातार चल रही है। क्या ऐसी चर्चाओं पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कलेक्टर कार्यवाही करेंगें।समीपी रहवासियों के द्वारा बताया जा रहा है कि इस शिक्षा केन्द्र में कब शिक्षक आते हैं और कब चले जायें इसका ठिकाना नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version