बीजेपी नेता को पीटने वाले आरोपियों पर दर्ज़ किया पोक्सो का झूठा मामला | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बीजेपी नेता को पीटने वाले आरोपियों पर दर्ज़ किया पोक्सो का झूठा मामला | New India Times

महाराष्ट्र के जलगांव से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। संभवतः किसी बात को लेकर गुस्साए लोगों ने बीजेपी के पंचायत स्तर के नेता नवल सिंह भरत सिंह राजपूत को बीच सड़क पर पीटा। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पड़ताल की और पाया कि किसी छिछोरे लड़के की ओर से नेता जी की परिवार से संबंधित लड़की को परेशान किया जा रहा था। सवाल जवाब करने गए नेता जी को पीट दिया। मामले में लड़की की शिकायत पर सामने वाले पर POCSO का केस बनाया गया।

बीजेपी नेता को पीटने वाले आरोपियों पर दर्ज़ किया पोक्सो का झूठा मामला | New India Times

कोर्ट में पेश आरोपी विनोद माले, रामदास गोपाल, कङू गोपाल, अनिकेत गोपाल को दो दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया। दोनों पक्षों की जिरह के दौरान कोर्ट को पता चला कि POCSO पीड़ित लड़की पूरी तरह से बालिक है तो फ़िर पुलिस ने बिना जन्म प्रमाणपत्र देखे पोक्सो का केस कैसे दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मुरलीधर कासार ने नेता जी की तहरीर के जिक्र में बताया कि पिटाई के दौरान नेता जी के सोने के आभूषण नदारद हो गए हैं और अब उसी आधार पर केस खड़ी है। इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से POCSO का किया गया गलत इस्तेमाल किसी गहरी साज़िश की ओर इशारा कर रहा है।महाराष्ट्र भगवान भरोसे :

बीजेपी नेता को पीटने वाले आरोपियों पर दर्ज़ किया पोक्सो का झूठा मामला | New India Times

महाराष्ट्र भगवान भरोसे :

09 साल से देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के गृह मंत्री हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की तरह भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। विपक्ष पुलिस पर लगातार यह आरोप लगाता आ रहा है कि पुलिस बीजेपी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करती है। 2014-2019 के पांच सालों के बीच राजकीय इतिहास के सीने में दफ़न कई राज़ है जिनको छुपाने के लिए सत्ता पक्ष को सरकार में बने रहना अपरिहार्य है। महाराष्ट्र की जनता देवेन्द्र फडणवीस को बतौर मुख्यमंत्री कतई पसंद नहीं करती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version