प्रेस्टीज संस्थान ग्वालियर में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 200 छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रेस्टीज संस्थान ग्वालियर में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 200 छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग | New India Times

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में ‘पर्यावरण संरक्षण गतिविधि’ के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता 2025’ का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सतत विकास के विचार को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक डॉ. वी.एस. भदौरिया तथा सह-समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर राम पालीवाल एवं असिस्टेंट प्रोफेसर विख्यात पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की एवं आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  प्रो. चंद्रभान सचान सेवानिवृत्त प्रोफेसर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में पर्यावरणीय संतुलन और जल संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गिरिराज गोयल (आईडीएसई, मुख्य अभियंता सेवानिवृत्त एवं पूर्व निदेशक, जलशक्ति मंत्रालय, भारत सरकार) ने छात्रों को जैविक खेती, पारिस्थितिकी और हरित नवाचारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए मार्गदर्शन दिया। इस प्रतियोगिता में प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया और पर्यावरण विषयक क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरणीय सरोकारों के प्रति अपनी जागरूकता एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर और विजेताओं को पुरस्कृत कर किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version